Homeबिहारआराभोजपुर में आर्द्रभूमि संरक्षण पर महत्वपूर्ण बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

भोजपुर में आर्द्रभूमि संरक्षण पर महत्वपूर्ण बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

Wetland conservation: बड़हरा के नाथमलपुर भांगड़ और शाहपुर प्रखंड के सुनकी-सुहिया आर्द्रभूमि के सीमांकन से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा हुई।

  • हाइलाइट: Wetland conservation
    • आर्द्रभूमियों से जुड़े भू-अभिलेख को लेकर बड़हरा एवं शाहपुर के अंचलाधिकारियों को निर्देश

भोजपुर (आरा) : जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला आर्द्रभूमि समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़हरा के नाथमलपुर भांगड़ और शाहपुर प्रखंड के सुनकी-सुहिया आर्द्रभूमि के सीमांकन से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा हुई।

आर्द्रभूमियों के संरक्षण तथा उनके अभिलेखों की स्पष्टता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने बड़हरा एवं शाहपुर के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संबंधित आर्द्रभूमियों से जुड़े भू-अभिलेख एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता भोजपुर समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular