Homeबिहारआराज़ूम के माध्यम से कृषि स्टैक परियोजना की डीएम ने की समीक्षा

ज़ूम के माध्यम से कृषि स्टैक परियोजना की डीएम ने की समीक्षा

Agriculture stack: जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आगामी शिविरों में किसान पंजीकरण की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Agriculture stack
    • प्रत्येक अंचल में न्यूनतम 70 कर्मियों की आईडी हो सृजित

भोजपुर (आरा): भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि स्टैक परियोजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक ज़ूम के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में किसान रजिस्ट्री आईडी सृजन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को आगामी शिविरों में किसान पंजीकरण की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अंचल में न्यूनतम 70 कर्मियों की आईडी सृजित की जाए, ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सफलतापूर्वक किया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, शिविरों को समय पर प्रारंभ करने तथा प्रभावी जनसंपर्क के माध्यम से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी निर्देश दिया, जिससे शिविर संचालन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, अपर समाहर्ता, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular