Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरकिराना दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

किराना दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

Baulipur: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दुकान से अपने बेटों के साथ घर वापस लौट रहे किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Baulipur
    • घर वापस लौटने के‌ दौरान हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पूर्व के जमीन के विवाद में हत्या करने की सामने आ रही बात
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में गुरुवार की रात घटी घटना

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दुकान से अपने बेटों के साथ घर वापस लौट रहे किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक को काफी करीब से दो गोली मारी गई है। उसमें एक गोली सीने के बीच एवं दूसरी गोली नाभि के बाएं तरफ लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूर्व के जमीनी विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव (Baulipur) वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. केशो सिंह के 65 वर्षीय पुत्र कामेश्वर सिंह उर्फ साधु है। वह पेशे से दुकानदार थे। बौलीपुर पर अपना किराना दुकान चलाते थे। इधर, मृतक के बेटे सुधन कुमार पर दूरभाष द्वारा बात करने पर उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात उसके पिता कामेश्वर सिंह उर्फ साधु किराना दुकान बंद करने के बाद उसके व उसके भाई सुमंत कुशवाहा के साथ पैदल घर वापस लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जब वह घर के करीब पहुंचे। तभी अंधेरे एवं कोहरे का फायदा उठाकर हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीश अनुमंडलीय अस्पताल सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर जगदीशपुर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक के बेटे सुदन कुमार ने पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद में अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने की आशंका जताई है। इसके अलावे सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर तीन सदस्यीय डॉक्टर की टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से एक भी बुलेट नहीं पाया गया है। उसके शरीर में और एग्जिट दोनों उड पाई गई है। गठित टीम में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार एवं डॉ. आर. एन. यादव शामिल थें।

Baulipur :जमीन के विवाद का है मामला

जानकारी के अनुसार मृतक के पट्टीदार द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति को उनके हिस्सा का जमीन बेच गया था। उनके पट्टीदार द्वारा गांव के जिस व्यक्ति को जमीन बेची गई थी। उस पर कामेश्वर सिंह उर्फ साधु जी के द्वारा केस किया गया था और 12 साल से वह उस केस को लड़ रहे थे। उसी विवाद के कारण उनके हत्या करने की बात सामने आ रही है। वही जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया था और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्षी को एकत्रित कर ले गई है। प्रथम दृष्टया पूर्व के जमीनी विवाद में हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि भी मृतक के परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के घर में मचा कोहराम: पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी बिंदा देवी व तीन पुत्र श्यामबाबू सिंह, सुधन कुमार, सुमंत कुशवाहा एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी बिंदा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular