Homeआरा भोजपुरबिहियाएक करोड़ का विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ का विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihiya Chowk: उत्पाद विभाग आरा एवं मद्यनिषेध इकाई पटना की संयुक्त छापेमारी में बिहिया चौरस्ता के पास मिली उपलब्धि

  • हाइलाइट: Bihiya Chowk
    • 12 चक्का ट्रक में छुपा कर रखा गया था 8244.36 लीटर विदेशी शराब
    • पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था जब्त शराब

आरा। जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की पंजाब कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर बिहार की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शुक्रवार को वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना के सहयोग से बिहियां थाना क्षेत्र के बिहिया चौरास्ता के पास से एक टाटा कंपनी का 12 (बारह) चक्का ट्रक में रखे साडे-गले आलू के बोरे के नीचे रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

ट्रक पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। इस दौरान ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के छोहतन थाना अंतर्गत सौलोर गांव निवासी गुड्डू लाल के पुत्र विजय कुमार गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त वाहन से कुल 24,288 पीस में 8244.36 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ के करीब आँका गया। उक्त शराब को पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular