Homeबिहारआरा भोजपुरसिकरहटा में हेरोइन एवं नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिकरहटा में हेरोइन एवं नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Drug Trafficker: भोजपुर पुलिस का मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान: एक तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और नगदी बरामद

jay kumar
  • हाइलाइट: Drug Trafficker
    • 17.23 ग्राम हेरोइन, 7250 हजार रुपए नगद एवं तीन मोबाइल बरामद

सिकरहटा, भोजपुर: भोजपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत सिकरहटा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिकरहटा थाना पुलिस ने चंदा गांव स्थित टावर के पास से हेरोइन और नगदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव पुरवारी पट्टी निवासी अजय सिंह के पुत्र पवन कुमार उर्फ बबुआ के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान तस्कर के पास से 17.23 ग्राम हेरोइन, 7250 रुपए नगद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पवन कुमार उर्फ बबुआ पिछले चार माह से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त था। वह कहीं और से हेरोइन खरीदकर लाता था और गांव में ही टावर के समीप बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular