Bhojpur today: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री आज जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी ऊषा देवी को देंगे श्रद्धांजलि।
- हाइलाइट: Bhojpur today
- सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
आरा। जगदीशपुर विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी ऊषा देवी के श्रद्धांजलि समारोह में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित कई मंत्री और विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे।
विधायक के पैतृक गांव दुल्हिनगंज में आयोजित इस समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज ने कार्यक्रम स्थल का फिर से निरीक्षण किया। एसडीपीओ राजेश शर्मा के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को छह प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है।
विधायक के पैतृक गांव दुल्हिनगंज में सुरक्षा और प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हेलीपैड, मुख्य मंच, श्रद्धांजलि स्थल और वीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पहुंचेंगे, और उनके आगमन के लिए 15 बीघा क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
Bhojpur today: जदयू प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य सचेतक ने पहुंच जताई संवेदना
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय गांधी ने शुक्रवार को ऊषा देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने विधायक भगवान सिंह कुशवाहा एवं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
मौके पर विधायक राधा चरण साह, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भीम पटेल, आरा महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, बिहिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा पटेल, उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष नेपाली मुखिया, अवधेश राम, देव शर्मा, वासुदेव कुशवाहा, अरुण प्रताप, संजय यादव, उमेश कुशवाहा, कुमार आनंद, गोविंद विद्यार्थी, मुखेश सिंह, माया चंद्रवंशी सहित अन्य थे।


