Homeबिहारआरायुवा व्यावसायी रोहित सिंह के परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय

युवा व्यावसायी रोहित सिंह के परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय

Former MLC Hulas Pandey: पूर्व एमएलसी ने स्व. रोहित सिंह के पिता होटल पार्क भ्यू के मालिक जनार्दन सिंह से मुलाकात की और दु:ख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Former MLC Hulas Pandey
    • रोहित के असमय जाने से समाज को हुई अपूरणीय क्षति:हुलास पांडेय

आरा। लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय शनिवार की शाम आरा पहुंचे। इस दौरान में वे शहर के हरी जी हाता मोहल्ला निवासी युवा व्यवसायी व समाजसेवी रोहित सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने स्व. रोहित सिंह के पिता होटल पार्क भ्यू के मालिक जनार्दन सिंह से मुलाकात की और दु:ख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

पूर्व एमएलसी श्री पांडेय ने कहा कि रोहित सिंह मृदुभाषी, शालीन, व्यावहार कुशल एवं जिंदादिल इंसान थे। वह मेरे छोटे भाई के जैसे थे। उसके असमय जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। इस मौके पर राहुल रणवीर, पुष्कर पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular