Homeबिहारआराआरा में ज्वेलरी की कारीगरी दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन, तीन...

आरा में ज्वेलरी की कारीगरी दुकान में हुई चोरी का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

Arrah: आरा टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक डाबर गली मोड़ स्थित एक ज्वेलरी कारीगरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।

  • हाइलाइट: Arrah
    • ज्वेलरी के कारीगरी दुकान में चोरी, पूर्व कारीगर समेत तीन गिरफ्तार

आरा: टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक डाबर गली मोड़ स्थित एक ज्वेलरी कारीगरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दुकान के पूर्व कारीगर समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ वार्ड नंबर-43 निवासी जयप्रकाश गुप्ता का पुत्र शंकर कुमार (पूर्व कारीगर), संतोष चौधरी का पुत्र अंकित कुमार और दीनानाथ पांडेय का पुत्र अमित कुमार है। पूर्व कारीगर शंकर कुमार को लगभग एक माह पूर्व दुकान मालिक द्वारा हटा दिया गया था।

Arrah: चोरी की घटना 8 जनवरी की

बता दें की चोरी की घटना 8 जनवरी की रात लगभग सवा 11 बजे हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज, जिसमें शंकर कुमार का चेहरा कैद हुआ था। इस संबंध में धरहरा कुम्हार गली निवासी स्व. पुरन प्रसाद के पुत्र, दुकान मालिक मुन्ना कुमार ने नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि मेरा कारीगर रात 9 बजे दुकान बंद करके चले गये उसी रात को लगभग सवा 11 बजे मार्केट का गेट और दुकान का शटर खोलकर दुकान में चोर प्रवेश कर गये। वहां लगे पर्दे से अपना मुंह ढंककर व कैमरे का तार काट के सारा सामान (सोने का हॉलमार्क) जो बन रहा था, जिसका वजन 80 ग्राम हॉलमार्क था, वह चुरा लिए। अगले दिन 9 जनवरी की सुबह दुकान के दो कर्मचारी कुंदन कुमार और शेख मैदुल इस्लाम द्वारा दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सारा सामान गायब पाया गया। मुन्ना कुमार ने अपने आवेदन में पूर्व कारीगर शंकर कुमार पर चोरी का संदेह व्यक्त किया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular