HomeNewsबिहारभोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आरा-बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण कार्य...

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर आरा-बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ

Ara Babua Chhapra Road: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भोजपुर जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में आरा- बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण की महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Babua Chhapra Road
    • आरा-बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ
    • डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर शुरू किया गया चौडीकरण कार्य
    • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भोजपुर में प्रगति यात्रा के क्रम में की थी चौड़ीकरण की घोषणा

आरा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भोजपुर जिले में प्रगति यात्रा के क्रम में आरा- बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण की महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उक्त घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आरा-बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।

इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर स्थानीय ग्रामीणों, किसानों एवं यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग सुनिश्चित होगा। आरा-बबुरा-छपरा पथ के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने से लोगो में खुशी का माहौल है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular