Homekhabren Apkiघरेलु विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घरेलु विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सब्जी बनाने को लेकर घर मे हुआ था विवाद

आरा।पीरो। हसनबाजार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कातर गांव में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की खबर है। हसनबाजार ओपी प्रभारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कातर निवासी योगिराज पंडित की पत्नी राजनंदिनी देवी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के पीछे का कारण घरेलु विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार योगिराज पंडित के घर में सब्जी बनाने को ले विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज राजनंदिनी देवी ने फांसी लगा ली। मृतका तीन बच्चों की माँ है

भोजपुर जिले के 7 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि

। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका इ शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए आरा भेज दिया गया है।ओपी प्रभारी के अनुसार महिला के परिजन शव के साथ आरा गए हैं इसलिए अभी तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।वैसे पुलिस अपने स्तर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular