HomeNewsविषैले सांप के डंसने से महिला की मौत

विषैले सांप के डंसने से महिला की मौत

आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव में शुक्रवार की अहले सुबह विषैले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका अहिरपुरवा गांव निवासी गुपुत यादव की 60 वर्षीया पत्नी मुनिया देवी हैं।

jay kumar

आयर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव की घटना

जेल में बंद पत्रकार नवीन निश्चल हत्याकांड के मुख्य आरोपित की मौत

परिजनों ने बताया कि आज अहले सुबह करीब चार बजे जब वह अपने घर में खाट पर सोई थी। इसी बीच विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया।जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उन्हें झाड़-फूंक के लिए जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर एवं हरिगांव ले गए। लेकिन हालत में कोई सुधार नही हो पाया।

 भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा नवादा एवं जगदीशपुर थाना इंचार्ज सहित 18 थाना इंचार्जो के वेतन भुगतान पर रोक

इलाज के दौरान महिला ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम

इसके बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस अपने गांव ले गए। मृतका को तीन पुत्र श्रीराम, सुरेन्द्र, दिनेश एवं एक पुत्री नीरजा देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में मातम छा गया है।

विषैले सांप के डंसने से महिला की मौत

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular