Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में ठनका गिरने से खेत में धान की सोहनी कर रही...

भोजपुर में ठनका गिरने से खेत में धान की सोहनी कर रही महिला की मौत

बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव की गुरुवार शाम की घटना

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में गुरुवार की शाम ठनका (lightning) गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला फरना गांव निवासी जंगली बिंद की 46 वर्षीया पत्नी देवरानी देवी है।

घटना के संबंध में जंगली बिंद ने बताया कि शाम में उसकी पत्नी खेत में धान सोहनी करने गई थी। उसी बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के कारण वह पेड़ के नीचे जा खड़ी हुई। उसी बीच अचानक उस पर ठनका (lightning) गिर पड़ा। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विशेश्वर ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि देने की चर्चा क्यों तेज हुई.?

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बावजूद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डा. ए अहमद ने देख कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। (lightning) घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

सोशल मीडिया पर हमार और तोहार के बीच छिड़ा पोस्टरवार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular