HomeNewsक्राइमआरा में केस उठाने को लेकर महिला को मारी गोली

आरा में केस उठाने को लेकर महिला को मारी गोली

आरा में केस उठाने को लेकर महिला को मारी गोली

जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में केस उठाने को लेकर हथियारबंद लोगों ने एक महिला को गोली मार दी। जख्मी महिला को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव वार्ड नंबर-8 निवासी अशोक कुमार सिंह की 40 वर्षीया पत्नी रीमा देवी है। इधर, जख्मी महिला रीमा देवी की बहू नैना कुमारी ने बताया कि इसी वर्ष 23 मार्च को उनके ससुर रामप्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उनके द्वारा विशाल कुमार सिंह सहित कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच पांच दिन पूर्व ही विशाल कुमार सिंह बेल पर जेल से बाहर आया है। जिसके बाद वह बराबर हम लोगों को धमकी दे रहा था और दबाव बना रहा था कि तुम लोग के उठा लो वरना, मैं किसी को नहीं रहने दूंगा। आज रात जब मैं अपने कमरे में थी और मेरी सास रीमा देवी आंगन में बैठी हुई थी। तभी विशाल कुमार सिंह व मृत्युंजय सिंह तीन अन्य लोगों के साथ घर में घुस गया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान रीमा देवी को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। दूसरी ओर जख्मी महिला रीमा देवी की बहू नैना कुमारी ने विशाल कुमार सिंह एवं मृत्युंजय सिंह सहित घर आये पांच लोगों केस उठाने का दबाव बनाने एवं मृत्युंजय सिंह पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular