HomeNewsभोजपुर में कुंए से अज्ञात महिला का शव बरामद, सनसनी

भोजपुर में कुंए से अज्ञात महिला का शव बरामद, सनसनी

खबरे आपकी भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरियां Meghria गांव के समीप रविवार को कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Meghria – अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेघरियां गांव के समीप कुएं से बरामद हुआ शव

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार शव के काफी सड़-गल जाने के कारण मृत्यु का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन सह प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर एलपी झा के द्वारा 3 सदस्यीय चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया। जिसमे ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.राहुल कुमार, डॉ.राजीव सिंह एवं डॉ. शैलेन्द्र कुमार शामिल थे। जिसके बाद शव के अधिक सड़-गल जाने व मांस गायब हो जाने के एवं अत्याधुनिक सुविधा नही होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.राहुल कुमार ने बताया कि शव काफी सड़ गल गया था।, जिसके पश्चात सिविल सर्जन के निर्देशानुसार तीन चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ताकि मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सके। शव को देखे जाने के क्रम में मृतका के पेट एक मृत बच्चा पाया गया। जिसके आधार पर स्पष्ट हो पाया कि शव स्त्री का है। वही खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular