HomeNewsआरा में युवक को मारा चाकू, पब्लिक ने पकड़ की जमकर धुनाई

आरा में युवक को मारा चाकू, पब्लिक ने पकड़ की जमकर धुनाई

Ara Jawahar Tola – नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले की घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Jawahar Tola आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला में मंगलवार की दोपहर झगड़ा में बीच-बचाव करने गये एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देखते ही मौजूदा लोग इससे काफी आक्रोशित हो उठे और चाकू मारने वाले युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गयी। इसमें चाकू मारने वाला वह युवक भी जख्मी हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू मारने वाले की बचाई जान

दोनों घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से उसे छुड़ाया। पुलिस दवारा दोनों घायलों को इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। चाकू से जख्मी युवक जवाहर टोला निवासी अमन कुमार है। जबकि दूसरा चाकू मारने वाला चंदन कुमार है।

जख्मी अमन कुमार ने बताया कि चंदन कुमार उसकी मामी से झगड़ा कर रहा था। इसे देख वह बीच-बचाव करने गया। तभी चंदन ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान उसके हाथ पर चाकू लगा और वह जख्मी हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी गयी।

पढ़े :- मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular