HomeNewsमोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Youth shot Dhudhua मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआं गांव के पास की वारदात

जख्मी का बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा : Youth shot Dhudhua आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव के समीप शनिवार को सरेशाम बदमाशों ने मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारी दी। उसे दाहिने साइड सीने मे गोली मारी गयी है, इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर गांव निवासी सुपन यादव का पुत्र विजय कुमार है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, सभी एक ही बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश भाग निकले।

मामले की छानबीन और बदमाशों की पहचान व धरपकड़ में जुटी पुलिस

जख्मी विजय कुमार के अनुसार शुक्रवार को वह अपने ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव गया था। वहां से धुधुआं गांव अपनी बुआ के घर चला गया। उसके बाद वह शाम को एयरफोन खरीदने आरा के गांगी आया था। शाम को वह बाइक से वापस ससुराल लौट रहा था। तभी धुधुआं गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों द्वारा उसकी बाइक रोक दी गयी। उसके बाद मोबाइल छीना जाने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी गयी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए बाबू जारी स्थित निजी अस्पताल लाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और अपने स्तर से छानबीन में जुट गयी। पुलिस गोली मारने वालों की पहचान और धरपकड़ में जुट गयी है।

Dr.vikas
Dr.vikas

सीने में फंसी गोली, अॉपरेशन कर डाक्टर विकास ने निकाली

Youth shot Dhudhua जख्मी युवक का इलाज कर रहे डाक्टर विकास सिंह ने बताया कि गोली युवकी दाहिने साइड चेस्ट में फंस गयी थी। गोली लगने के कारण लगभग दो यूनिट ब्लड उसके बॉडी से निकाला गया है। उसके बाद तत्काल उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। ऑपरेशन करके गोली निकाल दी गई है। ब्लड चढ़ने के बाद स्थिति स्टेबल हो जाएगी।इसके बाद भी उसे करीब दस दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular