HomeNewsआरा में भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरा में भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Alcohol Smuggler Arrested-भारी मात्रा में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, कार जब्त

खबरे आपकी बिहार/आरा : Alcohol Smuggler Arrested आरा नगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। एक धंधेबाज के पास एक कार भी जब्त की गयी है। पकड़े गये धंधेबाजों में शिवगंज निवासी सूरज कुमार और इब्राहिमनगर निवासी हरेंद्र कुमार हैं। पुलिस के अनुसार सूरज कुमार कार का चालक है। वह कार से शराब की खेप लेकर जा रहा था। उसे सपना सिनेमा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से 180 बोतल शराब बरामद की गयी। वहीं धरहरा के समीप पांच लीटर शराब के साथ हरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।

jay kumar

घर के बाहर नशा करने का विरोध करने पर फौजी की पिटाई

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले में शुक्रवार को घर के बाहर नशा करने का विरोध करने पर एक फौजी की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें वह जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी फौजी मोती टोला निवासी केवल यादव का पुत्र अर्जुन कुमार है। वह उड़ीसा में पोस्टेड है। फौजी ने बताया कि उसके घर के पीछे कुछ युवक नशा कर रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गयी। उसके बाद उक्त युवकों ने जख्मी उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular