HomeNewsपीरो में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पीरो में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

आरा-सासाराम रेलखंड के पीरो स्टेशन के समीप घटी घटना

आरा। आरा-सासाराम रेलखंड के पीरो रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जेल में बंद पत्रकार नवीन निश्चल हत्याकांड के मुख्य आरोपित की मौत

रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो वार्ड नंबर-17 निवासी रामनाथ सिंह के 36 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार सिंह है। बताया जाता है कि आज सुबह वह धान के खेत में खाद छिटने गया था। जब वह वापस लौटने के क्रम में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चार बहन व एक भाई में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी रिंकू देवी, दो पुत्र सुमिरन कुमार एवं समी कुमार हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular