Homeबिहारआरा भोजपुरपुलिस मुठभेड़ में जख्मी युवक ने PMCH में तोड़ा दम

पुलिस मुठभेड़ में जख्मी युवक ने PMCH में तोड़ा दम

Police Encounter:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक एवं पुलिस के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई थी

jay kumar
  • हाइलाइट:Police Encounter
  • युवक को दोनों पैरों में गोली लगी थी

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तानने वाले युवक एवं पुलिस के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गई थी. इस दौरान युवक को दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया था.

इलाज के दौरान हुई मौत: गोली लगने से घायल भरत भूषण तिवारी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना भेजा गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हथियार और कारतूस बरामद: इधर, घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखा बरामद किए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मानसिक रूप से परेशान था युवक: बताया जाता है कि भरत तिवारी मानसिक रूप से परेशान था. उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस जांच करने मंगलवार को उसके घर पहुंची थी. समझाने के दौरान युवक अचानक उग्र हो गया था और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी. गोली मारने की भी धमकी देने लगा था. हालांकि उस वक्त थानाध्यक्ष और युवक की मां के द्वारा उसे किसी तरह शांत कराया गया था.

Police Encounter : वायरल वीडियो में युवक पिस्टल लेकर

वायरल वीडियो में साफ से देखा जा रहा था कि अर्ध निर्मित मकान में खटिया पर उक्त युवक पिस्टल लेकर लेटा है थानाध्यक्ष बगल में कुर्सी पर बैठकर उससे बात कर रहे है. बगल में एक महिला भी बैठी है. बातचीत के दौरान हथियार लिए दो पुलिसकर्मी उसकी तरफ जैसे बढ़े. तभी उन्हें देखकर युवक अचानक उग्र हो जाता है और पिस्टल तान देता है. उसके बाद से ही पुलिस उसे अपने कब्जे में लेने के प्रयास में लगी हुई थी.

पुलिस पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग: बुधवार की सुबह जब पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में फिर से बिलौटी गांव पहुंची. इस दौरान युवक द्वारा पुलिस को पिस्टल लेकर दौड़ाया जाने लगा और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी जाने लगी. इसके बाद युवक द्वारा पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने फायरिंग की तो उसे दोनों पैर में गोली लग गई और ईलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई.

एसपी बोले-युवक ने दो दर्जन से अधिक फायरिंग की: एसपी मिस्टर राज ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान युवक ने अब तक पुलिसकर्मियों समेत अन्य जगहों पर दो दर्जन से अधिक फायरिंग की थी. पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान उसने भी गोली चलायी थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके पैर में लगीं थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular