HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पटना रेफर

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव में मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को तीन गोली लगी है। दो गोली बाएं साइड पीठ में पीछे से एवं एक गोली बाएं सीने में सामने से मारी गई है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बड़हरा के मनीछपरा पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के धुसरिया गांव निवासी साधु यादव का 29 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है। वह नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इधर, जख्मी युवक संतोष कुमार के पिता साधु यादव ने बताया कि उनके पट्टीदार के ही दो लड़के बराबर गांव में चोरी की घटना को अंजाम देते है। जिसको लेकर वह बराबर इसका विरोध करते हैं। उसी बात को लेकर उनके बीच के विवाद चला आ रहा है। आज रात जब उनका बेटा सभी लोगों के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी उक्त हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और ताबड़तोड़ उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश, एएसआई अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के परिजन से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular