Homeबिहारआरा भोजपुरतिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, किशोर समेत दो जख्मी

तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, किशोर समेत दो जख्मी

तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, किशोर समेत दो जख्मी

जख्मियो का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव में सोमवार की रात घटी घटना

आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तिलक समारोह में तिलक समारोह के दौरान एक बार फिर हर्ष फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान गोली लगने से किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें जख्मी किशोर को बाएं पैर के तलवा में एवं जख्मी युवक को दाहिने पैर व बाएं पैर में घुटने से नीचे पिछले हिस्से में लगी है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में आरा शहर के दक्षिण रमना रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मियो में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर गांव निवासी अशोक यादव का 14 वर्षीय पुत्र विनेक यादव एवं कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सारसिवान गांव निवासी धर्मदेव यादव का 23 वर्षीय पुत्र रवीश यादव है। हालांकि फायरिंग किसने की? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर जख्मी विनेक यादव ने बताया कि जब छत पर तिलक चढ़ाया जा रहा था और हम लोग तिलक देख रहे थे। उसी बीच एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें उन्हें गोली लग गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular