Homeबिहारआरा भोजपुरमछली मारने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

मछली मारने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

मछली मारने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत, घर में कोहराम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत मौजमपुर काली मां मंदिर के समीप गंगा नदी में डूबने एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत चैन छपरा महुली घाट गांव निवासी रामकिशुन बिंद का 38 वर्षीय पुत्र मनोज बिंद है। वह पेशे से मछुआरा था। इधर, मृतक के चचेरे भाई अशोक बिंद ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने बड़े बेटे हरी के साथ मछली मारने मौजमपुर गंगा घाट पर जाल लगाकर मछली मारने गया था। मछली मारने के लिए जाल लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घंटो बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजन गंगा नदी के पास पहुंचे। जहां उन्होंने उसका गमछा और चप्पल पड़ा था। उसके चप्पल व गमछा को देखकर परिजनों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की। तभी खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular