Homeबिहारआरा भोजपुरपांच साल से लंबित केस को प्राथमिकता के तौर पर करें डिस्पोजल

पांच साल से लंबित केस को प्राथमिकता के तौर पर करें डिस्पोजल

पांच साल से लंबित केस को प्राथमिकता के तौर पर करें डिस्पोजल

Bijay singh

एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ बैठक में एसपी ने दिया निर्देश

वाम दलों के विधान सभा के घेराव और विधि-व्यवस्था पर भी की गयी चर्चा

बैठक में गिरफ्तारी पर भी जोर, इस माह एक हजार से अधिक आरेस्टिंग पर बल

बारात और नाच में अपराधी किस्म के लोगों के भाग लेने पर निगरानी का निर्देश

आरा। जिले की विधि-व्यवस्था और अपराध सहित अन्य मुद्दों को लेकर एसपी संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को सभी एसडीपीओ और सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। उसमें केस डिस्पोजल और गिरफ्तारी पर काफी जोर दिया गया। एसपी द्वारा पांच साल से पेंडिंग केसों के हर हाल में जल्द से जल्द केस डिस्पोजल का निर्देश दिया। डिस्पोजल में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गयी और उसे दूर करने को कहा गया। वहीं गिरफ्तारी पर जोर देते हुये एसपी ने इस माह में एक हजार से अधिक आरेस्टिंग करने का टास्क दिया। साथ ही निगरानी, सीसीए और गु़डा प्रस्ताव भेजने में तेजी लाने का भी टास्क दिया गया| कहा गया कि प्रस्ताव की संख्या बढ़ायी जाये। कहा कि
दूसरे जिले के अपराधियों पर अपने जिले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है, तो उन जिले के अफसरों को सूचित किया जाये। वहीं बारात और नाच में अपराधी किस्म के लोगों पय नजर रखें। बैठक में वाम दलों के विधानसभा घेराव आदि को लेकर भी चर्चा की गयी। मीटिंग में एएसपी हिमांशु, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह, जगदीशपुर एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, हेड क्वाटर डीएसपी विनोद कुमार सिंह और ट्रैफिक डीएसपी सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर शामिल थे|

jay kumar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular