HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंपटना में बस व ऑटो की सीधी भिड़ंत में महिला की मौत,...

पटना में बस व ऑटो की सीधी भिड़ंत में महिला की मौत, मां व भाई समेत तीन जख्मी

पटना में बस व ऑटो की सीधी भिड़ंत में महिला की मौत, मां व भाई समेत तीन जख्मी

Bijay singh

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

जख्मियो का पटना के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

नेउरा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर पटना जिले के नेउरा थाना क्षेत्र के पैनल गांव के समीप बस व ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि मृतका की मां व भाई समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जख्मियो का पटना के पैनल स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत अख्तियारपुर बड़का गांव निवासी निशांत कुमार की 21 वर्षीया पत्नी पूजा देवी है। जबकि जख्मियो में ऑटो पर सवार मृतका की मां लीला देवी, बड़ा भाई विकास कुमार एवं ऑटो चालक शामिल है। इधर, मृतका के पिता शरदानंद राय ने बताया कि वह दो महीने से कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव अपने मायके आई हुई थी। आज शाम अपनी मां लीला देवी एवं भाई विकास कुमार के साथ ऑटो रिजर्व कर पटना जिले के नथूपुर गांव अपनी बुआ के गांव गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। उसी दौरान नेउरा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में चारो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी को पटना के पैनाल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद पूजा देवी की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उसे इलाज के लिए पटना नहीं जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए। जहां टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतका की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। वह अपने चार भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। मृतका को एक पुत्र सत्यम कुमार एवं एक पुत्री प्रिंसी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका की मां लीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular