Thursday, April 24, 2025
No menu items!
Homeहिंदुस्तानअब तक 2.37 लाख जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया निःशुल्क भोजन

अब तक 2.37 लाख जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया गया निःशुल्क भोजन

बिहार/पटना (डाॅ. के कुमार)।कोविड-19 के कारण संकट की इस घड़ी में समाज के एक खास वर्ग के लोगों को भोजन की नितांत आवश्यकता है। पूर्व मध्य रेल लोगों की इस आवश्यकता को महसूस करता है। प्रारंभ से ही स्टेशनों एवं उसके आस-पास रह रहे गरीब, निराश्रितों, भिखरियों बच्चों, कुलियों के साथ-साथ भोजन की तलाश में रह रहे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का जो सिलसिला शुरू किया गया, वह निरंतर जारी है।

आइल हितई में उ दु चार दिन खाती बाकी हलफा मचा के गइल

इसमें विभिन्न विभागों के रेलकर्मी के साथ-साथ रेल सुरक्षा बलों ने सेवाभाव का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 02 मई, 2020 तक पूर्व मध्य रेल द्वारा लगभग 02 लाख 37 हजार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की पहचान करते हुए उन्हें निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया है। यह सेवा लॉकडाउन समाप्ति तक जारी रहेगा।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

सत्यकाम आनंद को दसवें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल-2020 में मिला बेस्ट एक्टर का खिताब
इसी कड़ी में दानापुर मंडल में 01 लाख 22 हजार, धनबाद मंडल में लगभग 14 हजार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में लगभग 54 हजार, समस्तीपुर मंडल 28 हजार तथा सोनपुर मंडल में 19 हजार जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराए गए हैं। कोविड-19 के कारण इस वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लागू लॉकडाउन के बाद से पूर्व मध्य रेल द्वारा अपनी सामाजिक सेवा प्रतिबद्धता के तहत निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular