Homeआरा भोजपुरचरपोखरीपुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा, भोजपुर जिले मे हुई कई लूट...

पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा, भोजपुर जिले मे हुई कई लूट घटनाओं का खुलासा

गड़हनी/आरा: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरियां मोड़ के समीप मेडिकल हॉल संचालक से लूट में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गये दो सहित तीन मोबाइल, एक देसी कट्टा और तीन गोलियां बरामद की गयी हैं।

  • हाइलाइट :-
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरियां मोड़ के समीप मेडिकल हॉल संचालक से हुई थी लूट
    • दोनों की ओर से पूछताछ में लूट की अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की

गड़हनी/आरा: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकरियां मोड़ के समीप मेडिकल हॉल संचालक से लूट में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गये दो सहित तीन मोबाइल, एक देसी कट्टा और तीन गोलियां बरामद की गयी हैं। गिरफ्तार लुटेरों में संदेश थाना क्षेत्र के तापा डिहरी गांव निवासी मंतोष कुमार और तरारी थाने के सैदनपुर गांव निवासी सुभाष कुमार शामिल हैं। दोनों जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में लूट की अन्य घटनाओं में भी शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने इस बात को स्वीकार भी किया है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी रमेंद्र कुमार सिंह नौ नवंबर की शाम सात बजे अपनी क्लीनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गड़हनी-अगिआंव रोड में गड़हनी थाने के सिकरियां मोड़ के पास हथियार के बल पर अपराधियों ने उनसे 20 हजार रुपए और एक मोबाइल छीन लिया गया था।

गड़हनी और चरपोखरी थाना क्षेत्र में भी पिछले दिनों लूट की कुछ घटनाएं हुई थीं। ऐसे में अपराधियों की गिरफ्तारी को एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने लूटे गए मोबाइल, लोकल इनपुट और हुलिया के आधार पर दो लुटेरों की पहचान की। इसके बाद गड़हनी थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में सिकरियां मोड़ के पास एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर दूसरे को तरारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मेडिकल हॉल संचालक सहित दो लोगों से लूटे गये मोबाइल सहित तीन मोबाइल भी बरामद किये गये हैं। लूट में इस्तेमाल देसी कट्टा और तीन गोलियां भी बरामद की गयी हैं। दोनों की ओर से पूछताछ में लूट की अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी है। उन्होंने बताया कि उन थानों से लूट का ब्योरा लिया जा रहा है। इन मामलों में भी दोनों को रिमांड किया जाएगा। छापेमारी टीम में गड़हनी थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular