HomeNewsआरा में हाईवे पर मिले शव की हुई पहचान

आरा में हाईवे पर मिले शव की हुई पहचान

  • आरा-पटना हाईवे पर मृत युवक आरा शहर का ही निकला
  • मृत युवक के परिजनों ने बुधवार को शव की पहचान
  • मंगलवार को धरहरा पुल के समीप मिला था शव

आरा-पटना हाईवे पर टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा पुल स्थित शिव मंदिर के समीप मिले शव की पहचान कर ली गयी। बुधवार की सुबह भाई गिरजा प्रसाद व भतीजा बबलू सिंह ने मृतक की पहचान की। मृत युवक नवादा थाना क्षेत्र के मधुबाग मोहल्ला निवासी नंदू राम का 40 वर्षीय पुत्र कालीचरण राम उर्फ श्याम किशोर है।

करोना के मरीजों के लिए मददगार होगा ऑक्सीजन बैंक-अरुण प्रकाश

भाई गिरजा प्रसाद ने बताया कि श्याम किशोर मंगलवार की दोपहर घर से निकला था। शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा। तो खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह मोहल्लेवासियों द्वारा सूचना दी गयी कि मंगलवार की शाम धरहरा पुल स्थित शिव मंदिर के पास से अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

उसके बाद वह अपने बेटे के साथ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम घर पहुंचे और शव को देखकर पहचान की। उसके परिवार में पत्नी रीता देवी व दो पुत्र सूरज और रवि है। दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर जॉब करते है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रीता देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular