Homeबिहारआराआरा के नूतन छात्रावास में छापेमारी: छह अभियुक्त गिरफ्तार

आरा के नूतन छात्रावास में छापेमारी: छह अभियुक्त गिरफ्तार

Nutan Hostel Arrah: पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, सात जिंदा कारतूस, एक लोहे का ताला, दो ब्लूटूथ जैसे उपकरण, नौ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। मौके से कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Nutan Hostel Arrah
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • आरा के नूतन छात्रावास में छापेमारी

आरा: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरा नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित नूतन छात्रावास में पुलिस ने छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की रेल सामग्री और कई संदिग्ध वाहन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से शहर के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Nutan Hostel Arrah : एसपी ने किया विशेष छापेमारी दल का गठन

भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आरा नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित नूतन छात्रावास में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई और तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई।

गुप्त सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के प्रत्यक्ष नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 आरा, डीआईयू (DIU) टीम तथा आरा नवादा थाना की पुलिस शामिल थी।

गठित विशेष टीम ने करमन टोला स्थित नूतन छात्रावास को चारों तरफ से घेरकर छापेमारी की। इस दौरान दंडाधिकारी की उपस्थिति और पूरी वीडियोग्राफी के साथ छात्रावास के विभिन्न कमरों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई संदिग्ध व्यक्ति बिना किसी वैध कारण के अवैध रूप से वहां रहते हुए पाए गए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, दो मैग्जीन, सात जिंदा कारतूस, एक लोहे का ताला, दो ब्लूटूथ जैसे उपकरण, नौ मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। मौके से कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रद्युमन कुमार सिंह (पिता भूषण सिंह, निवासी केशोपुर, बड़हरा, जिला भोजपुर), अभिजीत कुमार चौबे (पिता मोहन मुरारी चौबे, निवासी गरेया, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर), गोलू कुमार सिंह (पिता विनोद सिंह, निवासी भदवरिया, थाना आरा मुफस्सिल, जिला भोजपुर), लवकुश कुमार तिवारी (पिता बृज बिहारी तिवारी, निवासी अमहेटा, थाना अगिआंव बाजार, जिला भोजपुर), धीरज कुमार (पिता सुरेश राम, निवासी परमेश्वरपुर) तथा मोहित कुमार सिंह (पिता मिथिलेश कुमार सिंह, निवासी बलिगांव, थाना आयर, जिला भोजपुर) के रूप में हुई है।

इस मामले में आरा नवादा थाना में कांड संख्या 788/2026, दिनांक 21.10.2026, धारा 318(4)/3(5) बीएनएस (BNS) एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular