SP Awadhesh Dixit: भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने आरा में अवैध शराब और सूखे नशे के खिलाफ कठोर छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी।
- हाइलाइट: SP Awadhesh Dixit
- एसपी अवधेश दीक्षित ने नगर और नवादा थानाध्यक्षों के साथ की बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश
आरा। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को आरा नगर थाना और आरा नवादा थाना के थानाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में ‘क्रॉस मोबाइल’ और ‘एमईआरभी 112’ टीमों की ड्यूटी से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती तेज करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा।
SP Awadhesh Dixit: नशे के खिलाफ लगातार होगी कार्रवाई
बैठक में युवाओं को नशे से बचाने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने अवैध शराब और सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार और कठोर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पुलिस को नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर जोर
एसपी अवधेश दीक्षित ने आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके लिए ‘क्रॉस मोबाइल’ और ‘एमईआरभी 112’ टीमों की ड्यूटी को प्रभावी बनाने और सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों को शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।











