Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुरः दियारा में शराब के ठिकानों पर छापेमारी

भोजपुरः दियारा में शराब के ठिकानों पर छापेमारी

Bhojpur Raids on liquor bars in Diyara
पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण समेत ड्राम को मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया

पुलिस ने शराब की फैक्ट्री को किया तहस-नहस

बड़हरा के केशोपुर मुक्तिधाम के सामने दियारा में चल रहा था शराब का निर्माण कार्य
Bhojpur Raids on liquor bars in Diyara
दियारा इलाके में शराब की मिनी फैक्टरी

बिहार। भोजपुर के बड़हरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़हरा के दियरा इलाके में चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, चुल्हा, कच्चा सामान को तहस-नहस कर दिया। हालांकि इस दौरान किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के शराब माफिया में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़हरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दियारा इलाके में शराब की मिनी फैक्टरी चल रही हैं। इसके बाद आनन-फानन में थाना पुलिस ने इलाके के केशोपुर मुक्तिधाम के समीप भागड़ वाले दियारा इलाके में छापेमारी कर शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण समेत ड्राम को मौके पर जलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही बड़ी मात्रा में बनने वाली शराब को भी मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दियारा इलाके में शराब बनाने वाली मशीन और महुआ शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

ranjna
Bijay singh
Bhojpur Raids on liquor bars in Diyara
शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण

Most Popular