Homeराजनीतभोजपुर जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक

भोजपुर जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक

Bhojpur jdu womens cell: आरा। जनता दल यूनाइटेड(जदयू )महिला प्रकोष्ठ की बैठक सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त जिला कमिटी एवं प्रखण्ड कमिटी की घोषणा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल दल की महत्वपूर्ण नेत्री पूर्व सांसद मीना सिंह ने नवमनोनीत महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर से सम्मानित करते हुए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार द्वारा महिलायों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने ,महिलाओं के कहने पर शराबबंदी लागू करने के साथ साथ महिलाओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।

भोजपुर जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक

शाहपुर में हीरा ओझा व बिहिया में मुराद हुसैन तथा सियाराम यादव के नेतृत्व में हुआ साइकिल मार्च

Bhojpur jdu womens cell – बैठक में उपस्थित जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु पंचायतों एवं नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, बालिका साइकिल योजना, उच्च शिक्षा ग्रहण करें इसके लिए अविवाहित ईण्टर पास करने पर 10 हजार ,बी ए पास करने पर 25 हजार की राशि जीविका समूह की स्थापना, बाल विवाह ,दहेज प्रथा, भु़र्ण हत्या सहित सामाजिक बुराइयों को दुर करने के साथ साथ बिहार के विकास के लिए बिजली, सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य ,घर घर शौचालय, नल का जल, नली गली के साथ साथ हर क्षेत्र में विकसित बिहार के लिए कीए गये कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।

कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीज मिले-कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुरुष तथा दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

बैठक में उपस्थित वरिय नेता नन्दकिशोर यादव, शम्भू सोनी, आनन्द रजक, मन्जी चौधरी, कलावती देवी, पुनम देवी, विमला राजभर ,शमीमा खातुन, राधा देवी, रानी पाण्डेय, सीमा तिवारी, रेखा मिश्रा, मीरा देवी, आरती देवी, सरीता देवी सहित कई महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बहुत संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

भोजपुर जदयू महिला प्रकोष्ठ की हुई बैठक

गांव व बधार से रुक-रुककर आती रही मौत की खबरें-किसी की मांग सुनी हो गयी, तो किसी की गोद

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular