HomeNewsविषैले सांप के डंसने से बच्ची की मौत-घर में कोहराम

विषैले सांप के डंसने से बच्ची की मौत-घर में कोहराम

  • तरारी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रविवार की सुबह घटी घटना
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रविवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक बच्ची की मौत हो गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका डुमरिया गांव निवासी रामदेव यादव की 10 वर्षीया पुत्री मतुरन कुमारी है।

jay kumar

आरा के बाजारो एवं दुकानों को रेगुलेट करने के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने घर से कुछ दूरी पर सहेलियो संग खेल रही थी। जहां पहले से घास-फूस रखा हुआ था। खेलने के दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए सेदहां गांव ले गए। लेकिन हालत में कोई सुधार नही हुआ, तो उसे इलाज के लिए पीरो से सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए।

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

बताया जाता है कि मृतका के पिता गांव के पानी टंकी में मुंशी का काम करते हैं। मृतका छह बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी।मृतका के परिवार में मां मिन्ता देवी, बहन शोभा देवी, आरती देवी, सरिता, ललिता रेखा एवं एक भाई पंकज कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular