HomeNewsभोजपुर से बडी खबर- फिर मिले कोरोना के 27 पॉजिटिव मरीज

भोजपुर से बडी खबर- फिर मिले कोरोना के 27 पॉजिटिव मरीज

भोजपुर में कोरोना की खबर- कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या साढे तीन सौ के पार

jay kumar

आरा। भोजपुर जिले में रविवार की शाम कोरोना को लेकर एक बडी खबर सामने आयी है। जिले में कोरोना के 27 मरीज मिले हैं। जांच के दौरान सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढे तीन सौ के पार कर गई है।

आरा शहर में 22, आरा ग्रामीण में 2, सहार में 1, उदवन्तनगर में 2 पाॅजिटिव मरीज मिले

जानकारी के अनुसार आरा शहर में कोरोना के 22 पाॅजिटिव मरीज मिले है। वही आरा ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के 2, सहार में 1 तथा उदवंतनगर में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आरा शहर में ट्रेजरी ऑफिस के दो कर्मी तथा सदर अस्पताल का एक कर्मी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।

आरा में बाइक के साथ चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार सदस्य गिरफ्तार

आरा अर्बन के दोनों कोरोना पाॅजिटिव मरीज जमीरा के रहने वाले हैं। बता दें कि कोरोना के संक्रमण से अब तक भोजपुर जिले के छह लोगो की मौत हो गयी है। इनमे एक महिला समेत दो लोगो की मौत पटना में हो गयी थी।

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 36 पॉजिटिव मरीज मिले

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular