HomeNewsविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र शुभकरणगंज गांव में गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।

भोजपुर में चेकिंग अभियान के दौरान वसूला गया 1 लाख 14 हजार जुर्माना

जानकारी के अनुसार मृतका शुभकरणगंज गांव निवासी अजय कुमार की 34 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी है। बताया जाता है कि आज सुबह वह अपने मवेशी को घर से बाहर बांधने जा रही थी। रास्ते में ही पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा था। विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की हालत बिगड गई।

भोजपुर: किसान के पोते ने पाया 97.7 और पोती ने 86 प्रतिशत अंक

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जमीन के विवाद में विधायक एवं पूर्व विधायक आमने सामने

बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र संदीप कुमार एवं एक पुत्री रूबी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular