Homeराजनीतसामाजिक न्याय के रहनुमा थे राम अवधेश सिंह - अशोक शर्मा

सामाजिक न्याय के रहनुमा थे राम अवधेश सिंह – अशोक शर्मा

आरा। पूर्व सांसद सह प्रखर समाजवादी नेता राम अवधेश सिंह के निधन का खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्व राम अवधेश सिंह सामाजिक न्याय के रहनुमा थे। उनके देहांत पर से भोजपुर सहित पूरे शाहाबाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

राम अवधेश सिंह 1978 में बिक्रमगंज से सांसद रहे वही इसके पूर्व वो विधायक के रूप में जनता के सेवक रहे। उनके निधन पर जदयू भोजपुर के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

राम अवधेश सिंह के निधन का खबर सुनकर शोक व्यक्त करने वालो में जदयू के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शाहपुर उमेश चंद पांडे सहित कई लोग शामिल रहे।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular