HomeNewsभोजपुर में मजदूरी कराने के विवाद में मारपीट व फायरिंग-एक जख्मी

भोजपुर में मजदूरी कराने के विवाद में मारपीट व फायरिंग-एक जख्मी

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेहनदौरा गांव में सोमवार की सुबह की घटना

आरा। भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेहनदौरा में सोमवार की मजदूरी कराने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की हुई। इस दौरान चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी। इसमें एक युवक को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मेहनदौरा गांव – गोली लगने से जख्मी युवक सदर अस्पताल से पटना रेफर

संदेश रेफरल अस्पताल में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी मेहनदौरा गांव निवासी रामपति चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू चौधरी है।

जानकारी के अनुसार मेहनदौरा निवासी मुक्ति नारायण राय व उनके पुत्र संतोष राय अपने गांव के पिंटू को जबरन अपने खेत में काम करने के लिए कह रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद मुक्ति नारायण राय उनके पुत्र द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई।

एसपी सुशील कुमार द्वारा जारी किया गया आदेश-तीन इंस्पेक्टर व दो दारोगा को मिली नयी जिम्मेदारी

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मारपीट के दौरान उनलोगों के द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से पिंटू चौधरी जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular