HomeNewsविषैले सांप के डंसने युवक की हालत बिगड़ी- रेफर

विषैले सांप के डंसने युवक की हालत बिगड़ी- रेफर

आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव में मंगलवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक युवक की हालत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

बकरी चोरी की घटना के बाद मचाया उपद्रव-दो गांवों के बीच तनाव-चार हिरासत में

विषैले सांप (सर्पदंश) का शिकार युवक बड़का लौहर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद है। बताया जाता है कि सुबह वह अपने घर में काम कर रहा था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular