HomeNewsकोईलवर एवं अजीमाबाद समेत पांच थानों को मिले नये थानाध्यक्ष

कोईलवर एवं अजीमाबाद समेत पांच थानों को मिले नये थानाध्यक्ष

आरा। भोजपुर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस महकमे में फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी। इस दौरान कोईलवर सहित पांच थानों को नये थानेदार मिले हैं। इसको लेकर एसपी सुशील कुमार द्वारा जिला आदेश जारी कर दिया गया है।

jay kumar
  • एसपी सुशील कुमार ने जारी किया जिला आदेश
  • कृपा शंकर अजिमाबाद एवं शशिकांत बिहिया के थानेदार बने
  • दारोगा संजय कुमार सिन्हा को मिली कोईलवर थाने की कमान

मुबंई में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपित को आरा में गिरफ्तार कर लिया गया

एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार दारोगा संजय कुमार सिन्हा को कोईलवर थाने की कमान दी गयी है। संजय सिन्हा फिलवक्त गजराजगंज ओपी इंचार्ज थे। एसपी ने बिहिया के प्रभारी थानाध्यक्ष शशिकांत पर भरोसा जताते हुये उन्हें इंचार्ज की कुर्सी सौंप दी।

बिहार के शास्त्रीय संगीत में बाबू ललन जी के योगदान विषय पर ऑनलाइन वार्ता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वही पुलिस लाइन में तैनात दारोगा कृपा शंकर साह को अजीमाबाद का थाना इंचार्ज, दारोगा शशि भूषण प्रसाद को गजराजगंज ओपी इंचार्ज बनाया गया है। वहीं पुलिस केंद्र से दारोगा सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को सिन्हा ओपी का इंचार्ज बनाया है। जबकि सिन्हा ओपी इंचार्ज सुधीर कुमार सिन्हा को आरा टाउन थाना में कअनि बनाया है।

Bijay singh
कोईलवर एवं अजीमाबाद समेत पांच थानों को मिले नये थानाध्यक्ष
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular