HomeNewsमुंबई में हत्या कर भाग रहा आरोपित आरा में गिरफ्तार

मुंबई में हत्या कर भाग रहा आरोपित आरा में गिरफ्तार

आरा। मुंबई में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपित को आरा में गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार की सुबह आरपीएफ ने उसे एलटीटी पटना स्पेशल ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से झारखंड के साहेबगंज जिला के उदवा थाने के पियरपुर का रहने वाला महबूब आलम है।

सपा के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदीशपुर नपं के मुख्यपार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

आरोपित को मुबंई ले गयी पुलिस

फिलहाल वह मुंबई में रहता था। उसके खिलाफ मुंबई के खंदेश्वर पुलिस स्टेशन में हत्या की प्राथमिकी दर्ज है। वहीं गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस सुबह आरा पहुंची और पहचान करने के बाद उसे अपने साथ लेकर चली गयी। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को महबूब आलम ने खंदेश्वर इदाके में किसी की हत्या कर दी। उसके बाद 26 को एलटीटी पटना स्पेशल ट्रेन पकड़कर पटना भाग निकला।

 भोजपुर एसपी सुशील कुमार द्वारा नवादा एवं जगदीशपुर थाना इंचार्ज सहित 18 थाना इंचार्जो के वेतन भुगतान पर रोक

आरपीएफ ने आरोपित को आरा में ट्रेन से पकड़ा

सूचना मिलने पर मुंबई  खंदेश्वर पुलिस स्टेशन द्वारा आरा के आरपीएफ इंस्पेक्टर से उसे गिरफ्तार करने का अनुरोध किया गया। उसके बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर शंभू नाथ राम ने ट्रेन के आरा आने पर दलबल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

राकेश गोस्वामी हत्याकांड का खुलासा-बहन के साथ देख कातिल बन गया दोस्त,कर दी हत्या

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular