HomeNewsडीएम के आश्वासन पर छठवें दिन समाप्त हुआ शाहपुर नपं का आंदोलन

डीएम के आश्वासन पर छठवें दिन समाप्त हुआ शाहपुर नपं का आंदोलन

शाहपुर: डीएम भोजपुर रोशन कुशवाहा के आश्वासन पर कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह ने धरने को समाप्त कर दिया।

jay kumar

दस दिनों के भीतर ईओ नही हटे तो धरना पुनः होगा-मुख्यपार्षद

शाहपुर के मुख्यपार्षद ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया गया है कि ईओ के खिलाफ जो आरोप है उसकी जांच कमिटी बनाकर कराई जाएगी। मुख्यपार्षद के अनुसार यदि दस दिनों के भीतर कार्यपालक पदाधिकारी को नही हटाया जाता है तो धरना प्रदर्शन पुनः शुरू होगा।

डीएम के संदेश लेकर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मुख्यपार्षद से की बात

इसके इसके पूर्व डीएम के संदेश लेकर पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार को शाहपुर मुख्यपार्षद द्वारा विभिन्न तरह की अनियमितता के बारे जानकारी दी गई। जिसमें बोर्ड के प्रस्ताव के विरुद्ध वितीय भुगतान, नियमित रूप से कार्यालय नही आना तथा जनप्रतिनिधियों से अभद्रतापूर्ण आचरण भी शामिल रहा।

ईओ के खिलाफ आरोपो की जांच के लिए बनेगी कमिटी

शाहपुर मुख्यपार्षद विजय सिंह के नेतृत्व में वार्ड पार्षदो ने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को अविलंब हटाने संबंधी एक सूत्री मांग पत्र सौपी गई। एसडीएम ने धरनार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पत्र को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जायेगी। साथ ही जो भी आरोप लगाए जा रहे है उसकी जांच के कमिटी बनाकर जांच करने की सिफारिश की जायेगी।

इधर धरना प्रदर्शन को जारी रखते हुए शाहपुर वार्ड पार्षदों ने कहा कि यह लड़ाई संविधान व अधिकार को बचाने के लिए है। जनता द्वारा चुने हुए विकास को लेकर जनता के प्रति जवाबदेह होता है। ऐसे में कोई अधिकारी यदि विकास कार्यो को अवरुद्ध करता है तो उसके साथ कार्य करना संभव नहीं होता है।

धरना प्रदर्शन में उपमुख्यपार्षद रमेश राम, वार्ड पार्षद वसंती देवी, आनंदी देवी, मो.मुख्तार शाह, विवेक कुमार, धर्मपाल पासवान, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, जितेंद्र प्रसाद, अक्षयबर प्रसाद, ललन पासवान, शशिकांत शर्मा, शंकर दयाल महतो, मनजी पांडे व मदन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

Bijay singh

Most Popular