HomeNewsचापाकल पर पानी भरने विवाद में चचेरे ससुर ने बहु को पीटा

चापाकल पर पानी भरने विवाद में चचेरे ससुर ने बहु को पीटा


आरा: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के (Matukpur) मटुकपुर गांव में चापाकल पर पानी भरने के विवाद को लेकर चचेरे ससुर ने बहू की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल लाया गया।


बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का बिहिया चौरस्ता पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला बड़हरा थाना अंतर्गत (Matukpur) मटुकपुर गांव निवासी संजू देवी है। जख्मी महिला ने बतलाया कि बुधवार की सुबह जब वह चापाकल पर पानी भर रही थी।

तभी पारिवारिक विवाद के कारण उनके चचेरे ससुर उक्त चापाकल से पानी भरने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

जख्मी महिला का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

चापाकल से पानी भरने का विवाद इतना बढ़ गया कि बात तू तू मे में से लेकर बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गई।जिसके बाद चचेरे ससुर ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमे वो जख्मी हो गयी। जख्मी महिला का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर झटके दस हजार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular