आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में मोबाइल पर गाना (singing on mobile) बजाने के विवाद में एक किशोर की पिटाई कर दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी धर्मपुरा गांव निवासी बबलू कुमार है।
आखिर गाने के ऐसे क्या बोल थे कि मारपीट हो गयी..?
बबलू कुमार ने बताया कि वह हर रोज सुबह गांव में ही दौड़ने जाता है। बुधवार की सुबह भी वह अपने गांव में दौड़ रहा था और मोबाइल पर गाना (singing on mobile) बजा रहा था। उसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते मे रोककर मोबाइल पर गाना (singing on mobile) बजाना से मना किया।
उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने पिटाई कर दी जिसमे वो जख्मी हो गया। युवक ने (singing on mobile) मोबाइल पर बजाए जा रहे गाने के धुन व इसके बोल का जिक्र नही किया। आखिर वो कौन सा गाना बजा रहा था कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गई।



