HomeNewsबिहारकार व बाइक की टक्कर के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल...

कार व बाइक की टक्कर के बाद दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पिटाई

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी गुमटी के समीप सोमवार की सुबह रोडरेज (Rodrage) में बुलेट सवार युवकों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके चेन व अंगूठी भी छीन लिये गये। जख्मी कांस्टेबल चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव निवासी सुपेन्द्र कुमार है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

jay kumar

Rodrage – जख्मी कॉन्स्टेबल का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं मौका मिला तो सेवा से प्रतिनिधि का उदाहरण सेट करूंगा- विनोद तिवारी

जख्मी कांस्टेबल सुपेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी बहन के साथ अपने पिता का इलाज कराने कार से पटना के रूबन अस्पताल जा रहा था। उसी बीच शहर के पूर्वी गुमटी के समीप (Rodrage) बुलेट से आ रहे युवकों ने उनकी कार में ठोकर मार दी। इसको लेकर कहासुनी होने लगी।

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी गुमटी के पास सोमवार दोपहर की घटना

तभी बुलेट सवार युवकों के दो और दोस्त भी वहां आ गये। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। उसके बाद उन युवको द्वारा (Rodrage) उसकी जमकर पिटाई कर दी गई।जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी ने मारपीट करने वाले युवकों पर सोने की दो चेन व एक सोने की अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular