HomeNewsबिहारबक्सर में बहन के ससुराल काम करने गए भाई की करंट से...

बक्सर में बहन के ससुराल काम करने गए भाई की करंट से मौत

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

आरा। बक्सर (Buxar) जिले के एक गांव में बहन के ससुराल काम करने गए भाई की विधुत करंट से मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच रही।

जानकारी के अनुसार मृतक भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विजय शर्मा है। बताया जाता है कि वह पेशे से बढ़ई मिस्त्री था। 4 दिन पूर्व वह अपनी बहन के ससुराल बक्सर (Buxar) जिले के सोनबरसा ओपी क्षेत्र के एक गांव में काम करने के लिए गया था।

मृतक के घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं मौका मिला तो सेवा से प्रतिनिधि का उदाहरण सेट करूंगा- विनोद तिवारी

आज वह दरवाजा फिट कर रहा था। इसी दरमियान उसे विद्युत करंट लग गया। आनन-फानन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular