Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजजगदीशपुर के कौरा गांव गैंगरेप का आरोपित मिन्टु सिंह गिरफ्तार

जगदीशपुर के कौरा गांव गैंगरेप का आरोपित मिन्टु सिंह गिरफ्तार


आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र एक गांव में हुए छात्रा से गैंगरेप (Kaura gangrape) के एक आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जगदीशपुर के कौरा गांव निवासी मिंटू सिंह उर्फ मनीष सिंह है।

Kaura gangrape -छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप कर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया था

भाजपा का सक्रिय सदस्य हूं मौका मिला तो सेवा से प्रतिनिधि का उदाहरण सेट करूंगा- विनोद तिवारी

बता दें कि मौसी के घर से किताब लेकर घर लौट रही नौंवी की छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा (Kaura gangrape) गैंगरेप किया गया था। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया था। इसे लेकर छात्रा के बयान पर आरा एससी-एसटी थाने में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें गैंगरेप के साथ ही पॉक्सो, एससी-एसटी व आइटी एक्ट लगाया गया है।

एसपी हर किशोर राय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया था। इसके बाद पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular