Homeबिहारआरा भोजपुरनदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा हाहाकार

नदी में डूबने से बालक की मौत, घर में मचा हाहाकार

बिहार:आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के धाजा टोला गांव (Dhaja Tola Village) में गुरुवार की शाम नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

Dhaja Tola Village – जगदीशपुर थाना क्षेत्र के धाजा टोला गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृत बालक धाजा टोला गांव (Dhaja Tola Village) निवासी वीरबहादुर सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह गांव के कुछ लोगो के साथ पीछे नदी में नहाने चला गया था। नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

सूचना मिलते ही परिजन वहा पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजनों से सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना की पुलिस को दी। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

भोजपुर में हथियार व कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, राइफल, एक दोनाली बंदूक और 11 गोलियां बरामद

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular