HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, जख्मी

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, जख्मी

आरा टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बिहार:आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के काजी टोला (Qazi Tola) मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे दाहिने जांघ में दो गोली लगी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

जानकारी के अनुसार जख्मी काजी टोला (Qazi Tola) निवासी अरुण कुमार का 30 वर्षीय पुत्र राजा बाबू है। वह पेशे से किराना दुकानदार है। उनकी दुकान दुकान शहर के कटरा बाजार में हैं। इधर, जख्मी राजा बाबू ने बताया कि वह सुबह अपने घर के पास बैठा था। तभी चार की संख्या पैदल रहे में हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

भोजपुर में हथियार व कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, राइफल, एक दोनाली बंदूक और 11 गोलियां बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular