HomeNewsआहर में नहाने गये छात्र की डूबने से मौत , घर में...

आहर में नहाने गये छात्र की डूबने से मौत , घर में मचा कोहराम

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के बालबांध गांव (Balbandh village) की घटना

बिहार:आरा। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबांध गांव (Balbandh village) में शनिवार की दोपहर आहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृत छात्र बालबांध गांव निवासी दीपक कुमार है। वह बीए पार्ट वन का छात्र था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

चचेरे भाई के साथ बालबांध सूर्य मंदिर के पास आहर में नहाने गया था छात्र

Balbandh village छात्र के परिजनों अनुसार शनिवार की दोपहर दीपक अपने चचेरे भाई के साथ सूर्य मंदिर के समीप आहर में नहाने गया था। पानी गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद चचेरे भाई ने शोर मचाया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन व गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनों के काफी प्रयास के बाद छात्र के शव को पानी से निकाला गया। छात्र की मौत से उसके परिवार में रोना-धोना मच गया।

बताया जाता है कि Balbandh village छात्र दो भाइयों में छोटा था। उसकी मां की मौत एक साल पहले बीमारी के कारण हो गयी थी। उसके परिवार में बड़ा भाई दीपक व तीन बहन पिंकू, रिंकू व खुशबू है।

नशा मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में ‘कोटपा-2003’ के धाराओं के उल्लंघन करने वालोंं पर होगी सख्त कार्रवाई

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular