Ara collectorate आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कलक्ट्री तलाब घाट पर मंगलवार की मध्यरात्रि डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। पानी में डूब रही मां को बचाने में बेटे की भी जान चली गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
Ara collectorate – पानी में डूब रही मां को बचाने में बेटे की भी गई जान
नवादा थाना क्षेत्र के कलक्ट्री घाट पर मंगलवार की मध्यरात्रि घटी घटना
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
लसाडी गांव में शहीदों के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में वीर सपूतों को याद किया गया
सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह स्थानीय थाना अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम कलक्ट्री (Ara collectorate) घाट पर पहुंची। एसडीआरएफ के अथक परिश्रम के बाद मां-बेटे के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
जानकारी के अनुसार मृतकों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल चांदी गांव निवासी भगवान राम की 50 वर्षीया पत्नी बौनी देवी एवं उनका 14 वर्षीय पुत्र सोमारू राम है। दोनो कबाड़ी चुनने का काम करते थे। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


