आरा नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज (Powerganj) सूर्य मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना
आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज (Powerganj) सूर्य मंदिर के समीप पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक पावरगंज (Powerganj) निवासी शिव नारायण चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र लबदु चौधरी है। वह पेशे से एक मजदूर था। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह शौच करने के लिये पोखरा के किनारे गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल जाने के कारण वह पोखरा में गिर कर डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गई।
आरा में महिला मरीज के पेट से डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर निकाला 20 किलो का ट्यूमर
संभल कर रहे इस बार बिहार में चुनाव भी है और कोरोना भी..






